बैतूल में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग
बैतूल (मध्य प्रदेश)। वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत मतदाताओं के मताधिकार की सुरक्षा एवं मतदाता सूची में पारदर्शिता की मांग को लेकर भैंसदेही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम की उपस्थिति में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज रानू ठाकुर के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल के नाम थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया।
मुख्य चुनाव आयुक्त की तस्वीरें जलाकर कांग्रेस का प्रदर्शन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की तस्वीरों को जलाकर प्रदर्शन किया। ज्ञापन में मतदाता सूची की निष्पक्ष जांच, पात्र मतदाताओं के नाम सुरक्षित रखने, छूटे हुए नाम जोड़ने तथा नाम काटने की प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की गई। साथ ही, निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग भी स्पष्ट रूप से उठाई गई।
रामू टेकाम बोले—मताधिकार की सुरक्षा और निष्पक्ष चुनाव जरूरी
आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मताधिकार सुरक्षित रहना और चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी होना आवश्यक है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज रानू ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगी। हमारी स्पष्ट मांग हैं ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दे।
यह भी पढ़ें: अमेठी में ईको वैन और बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर