बैतूल-चिचोली के बीच कुम्हली गांव के पास हार्वेस्टर

बैतूल-इंदौर स्टेट हाईवे पर भीषण हादसा, हार्वेस्टर की टक्कर से युवक की मौत और दूसरा गंभीर

Betul-Indore Highway Accident: One Dead, Another Seriously Injured

बैतूल (मध्य प्रदेश)। बैतूल-इंदौर स्टेट हाईवे पर दर्दनाक हादसा हुआ बताया जा रहा है कि इस भीषण सड़क हादसे मे एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा युवक मौत और जिंदगी के बीच जूझ रहा है। दरसल ये पूरा हादसा बैतूल-चिचोली के बीच कुम्हली गांव के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि दो युवक कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार हार्वेस्टर मशीन ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।

कार पलटी, एक की मौत, दूसरा गंभीर

टक्कर इतनी भयानक थी कि कार अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क किनारे जा गिरी। हादसे का मंजर इतना भयावह था कि एक युवक का सिर धड़ से अलग हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार दूसरे युवक को गंभीर चोटें आई हैं उसकी हालत नाजुक हैं मृतक युवक ग्राम गढ़ा का निवासी है। वही हादसे की सूचना मिलते ही लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

चालक फरार, हार्वेस्टर जब्त

इधर हादसे के बाद हार्वेस्टर चालक मौके से फरार हो गया वही पुलिस ने हार्वेस्टर को जब्त कर लिया है और उसके चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हार्वेस्टर चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था जिसके कारण ये दर्दनाक हादसा हुआ। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस हादसे ने एक बार फिर बैतूल-इंदौर हाईवे पर बेलगाम दौड़ रहे भारी वाहनों की लापरवाही को उजागर कर दिया है, जहां आए दिन तेज रफ्तार के कारण लोगों की जान जा रही है।

यह भी पढ़ें:   हाथरस में खेत में किसान का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका