सिवनी। छपारा थाना के अंतर्गत वैनगंगा नदी में गर्रा
युवक का शव खोजने के लिए खुलवाया गया भीमगढ़ बांध का गेट
Bhimgarh Dam : सिवनी। छपारा थाना के अंतर्गत वैनगंगा नदी में गर्राघाट में लापता युवक का शव खोजने के लिए भीमगढ़ बांध का गेट खुलवाया गया। यह अपनी तरह की पहली घटना है। घटनास्थ्ल पर लोगों की भीड़ उमड़ी पड़ी। मालूम हो कि बिरिरिया गांव निवासी सोनू गर्राघाट में चट्टान से गिर गया था और पानी के तेज बहाव में लापता हो गया था। उसको खोजने के लिए पुलिस ने काफी मेहनत की। इसके बावजूद उसका पता नहीं चल सका था। बताया जाता है कि जिस जगह घटना घटी वहां गहरी खाई है। तब परिजन भी बेहाल थे। वह अपने घर में एकलौता था और पिता किसान हैं।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/business/the-stock-market-fell-due-to-selling-by-foreign-investors-sensex-fell-by-points/96774