भोपाल AIIMS में याददाश्त खो चुके युवक को नर्स ने मंदिर की फोटो दिखाकर मिलाया परिवार से
भोपाल। कहते हैं कि अगर सेवा का जज़्बा हो तो कोई भी मुश्किल बड़ी नहीं होती। भोपाल में एक ऐसी ही भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां छह महीने से लापता एक युवक, जो अपनी याददाश्त खो चुका था, आखिरकार अपने परिवार से मिल सका।
नर्स ने दिखाई मंदिर की तस्वीर
बताया जा रहा है कि युवक को कुछ समय पहले भोपाल के AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी क्योंकि वह अपनी स्मृति खो चुका था। इसी दौरान एक नर्स ने सूझबूझ दिखाते हुए युवक को एक मंदिर की तस्वीर दिखाई। तस्वीर देखते ही युवक को अपने घर और इलाके से जुड़ी कुछ बातें याद आने लगीं।
बेटे को पहचानकर भावुक हुए माता-पिता
नर्स की इस पहल से मिली जानकारी के आधार पर युवक के परिवार तक खबर पहुंचाई गई। सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश के बांदा से उसके माता-पिता भोपाल पहुंचे और अपने बेटे को पहचानकर भावुक हो उठे।
परिवार का नहीं रहा खुशी का ठिकाना
करीब छह महीने बाद बेटे से मिलकर परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। यह घटना न केवल मानवता और सेवा भावना की मिसाल है, बल्कि यह भी दिखाती है कि छोटी सी कोशिश किसी की जिंदगी बदल सकती है।
यह भी पढ़े: OSD बनकर प्रोफेसर से ठगे 4.98 लाख
https://www.primenewsnetwork.in/storypage.aspx?StoryId=179353