MP News : गर्मी सबाब पर भोपाल-रतलाम में उमस से बुरा हाल व प्रदेश के 8 जिलों में लू का अलर्ट
भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव आया है। प्रदेश के कई हिस्से भीषण गर्मी और उमस की चपेट में हैं। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के 8 जिलों में लू (Heatwave) चलने की चेतावनी जारी की है। गुरुवार को रतलाम और छिंदवाड़ा में लू का असर साफ तौर पर देखा गया, वहीं राजधानी भोपाल समेत राज्य के अधिकांश शहरों में लोग तीखी धूप और उमस से बेहाल रहे।
प्रदेश के 8 जिलों में लू का अलर्ट
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 8 जिलों के लिए हीटवेव (लू) की चेतावनी जारी की है। गर्मी का यह दौर फिलहाल थमने वाला नहीं है। राहत मिलने की उम्मीद 18 अप्रैल के बाद ही की जा सकती है। अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान 44°C के आंकड़े को छू सकता है।
गर्मी का सितम कुछ ऐसा
रतलाम प्रदेश के सबसे गर्म जिलों में से एक, यहाँ लू का असर शुरू हो चुका है। छिंदवाड़ा में भी गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। भोपाल राजधानी में तापमान के साथ-साथ उमस (Humidity) ने बेचैनी बढ़ा दी है। अन्य जिले ग्वालियर, इंदौर और उज्जैन में भी पारा 40 डिग्री के पार बना हुआ है।
मौसम विभाग ने दी चेतावनी
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, राजस्थान से आ रही गर्म और शुष्क हवाओं के कारण तापमान में यह बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। विशेष रूप से मालवा और निमाड़ के इलाकों में गर्मी का असर ज्यादा है। अगले 48 घंटों में पारा और चढ़ने की संभावना है, जिससे लू का प्रभाव और बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/noida-violence-pakistan-link-exposed/175048