भोपाल। राजधानी में बदमाशों का हौसला इस कदर बढ़ गया

भोपाल के बाग सेवनिया थाना क्षेत्र में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को चलती कार से फेंका

crime against elderly

भोपाल। राजधानी में बदमाशों का हौसला इस कदर बढ़ गया है कि सोमवार तड़के करीब 2.30 बजे एक बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार चलती कार से सड़क पर फेंक कर मौके से फरार हो गये। जब राहगीरों ने महिला को देखा, तो वह पूरी तरह से खून से लथपथ थी। चौंकाने वाली बात यह है कि महिला के सीने में स्टेपलर की पिन चुभी हुई थीं, जो किसी क्रूर प्रताड़ना की ओर इशारा करती हैं।

घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया

​घायल महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ वह पिछले 22 घंटों से बेहोश है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। महिला की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। बेहोशी की हालत में उन्होंने केवल "सलकनपुर" शब्द कहा है, जिससे पुलिस को उनके ठिकाने का सुराग मिलने की उम्मीद है। उनके हाथ पर भी कुछ निशान हैं जिनकी जांच की जा रही है।

​पुलिस कर रही है कार्रवाई

​बाग सेवनिया थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इलाके के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि उस कार और उसमें सवार लोगों की पहचान की जा सके। चूंकि महिला अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है, इसलिए पुलिस इसे हत्या के प्रयास और गंभीर हमले के नजरिए से देख रही है। इस घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय लोगों में काफी रोष है और सुरक्षा पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़े: ग्रामीणों ने नाला पानी पीने की शिकायत की

https://www.primenewsnetwork.in/state/villagers-forced-to-drink-drain-water/155501