वाराणसी स्थित बीएचयू के सुश्रुत छात्रावास में प्रथ

बीएचयू के जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने एनेस्थीसिया की ड्रिप लगाकर की आत्महत्या, छात्रावास में मिला शव

BHU Junior Resident Doctor Dies by Suicide in Hostel

वाराणसी (उत्तर प्रदेश)। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) के जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर ऋत्विक कुंडू (26) ने रविवार रात को आत्महत्या कर ली। घटना बीएचयू ट्रॉमा सेंटर परिसर के सुश्रुत छात्रावास का है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार डॉ. कुंडू ने नसों में एनेस्थीसिया की दवा की ड्रिप लगाकर जान दे दी। 

दवा की ड्रिप लगाए मृत अवस्था में पड़ा मिला डॉ.

रविवार को रात करीब 10 बजे सीनियर छात्रों ने किसी कार्यवश उसे फोन किया, लेकिन उसने काल रिसीव नहीं की। इसके बाद साथी छात्र उसके कमरे तक पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि वह किसी दवा की ड्रिप लगाए मृत अवस्था में पड़ा था। साथी छात्रों ने तत्काल विश्वविद्यालय के प्राक्टोरियल बोर्ड और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने की जांच-पड़ताल शुरू

मृतक डॉ. कुंडू (26) प्रथम वर्ष का जूनियर रेजिडेंट था। वह पश्चिम बंगाल के हुगली जिले का निवासी था और दीपक कुमार का पुत्र था। ऋत्विक छात्रावास की छठी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में था। सूचना मिलते ही लंका थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई तथा जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ेंः   सहारनपुर में 24 लाख की स्मैक के साथ 3 नशा तस्कर गिरफ्तार, कार भी जब्त