घटना की सूचना आज दिन में मिलते ही सिंघिया के थाना

बिहार : समस्तीपुर गैस एजेंसी से 157 सिलेंडर चोरी, मामला दर्ज; जांच में जुटी पुलिस

गैस एजेंसी में जांच करती पुलिस

समस्तीपुर : जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के वारी चौक स्थित जगजीत HP गैस एजेंसी से चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। चोरों ने गोदाम को अपना निशाना बनाते हुए बीती रात कुल 157 गैस सिलेंडर चुरा लिए,जिसमें 12 भरा हुआ सिलेंडर था। इतनी बड़ी संख्या में सिलेंडरों की चोरी की भनक लगते ही इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

 घटना की सूचना आज दिन में मिलते ही सिंघिया के थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता तुरंत दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए हैं। चोरों ने गैस एजेंसी में ताला काटकर गैस एजेंसी के गोदाम में दाखिल हुए। बताया जा रहा है कि चोरों ने सुनियोजित तरीके से एक-एक कर भारी मात्रा में गैस सिलेंडरों को गायब कर दिया।

​सुबह एजेंसी खुलने के समय खुला चोरी का राज, कुल 157 सिलेंडर गायब!

​घटना की जानकारी तब हुआ जब रोजाना की तरह सुबह एजेंसी के कर्मचारी और संचालक गोदाम पर पहुंचे। गोदाम का ताला खुला और अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। जब स्टॉक का मिलान किया गया, तो पता चला कि जगजीत HP गैस एजेंसी के गोदाम से कुल 157 गैस सिलेंडर गायब हैं। एक साथ इतने सारे सिलेंडर चोरी हो जाने से एजेंसी संचालक को भारी नुकसान हुआ है।

​थानाध्यक्ष कर रहे हैं मामले की छानबीन

​गैस एजेंसी से 157 सिलेंडर चोरी होने की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने गोदाम का कोना-कोना खंगाला और बारीकी से मुआयना किया। ​पुलिस इस बात की गंभीरता से जांच कर रही है कि इतनी बड़ी संख्या में सिलेंडरों को ले जाने के लिए चोरों ने जरूर किसी बड़े वाहन (जैसे पिकअप या ट्रक) का इस्तेमाल किया होगा। थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि आसपास के रास्तों और दुकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि चोरों और उनके वाहन का सुराग मिल सके। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई हैं।

इसे भी पढ़ेंः  मोतिहारी में 165.840 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार