औरंगाबाद में पुलिस ने अभियान चलाकर 63 लोगों को गिर

औरंगाबाद में बड़ी पुलिस कार्रवाई, रंगदारी-हत्या प्रयास समेत मामलों में 63 गिरफ्तार

Bihar: 63 Arrested in Aurangabad in Extortion, Attempted Murder Cases

औरंगाबाद (बिहार)। जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर औरंगाबाद पुलिस ने सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में मंगलवार की रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई के फलस्वरूप 63 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनमें से 39, अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

रंगदारी समेत कई मामलों में गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार, रंगदारी में तीन, हत्या के प्रयास में 14, मद्य निषेध अधिनियम के तहत 10 तथा अन्य मामलों में 36 लोगों की गिरफ्तारी की गई। 40 लीटर देसी शराब एवं 16.80 लीटर विदेशी शराब, एक बाइक एवं एक स्कूटी बरामद किया गया है। वाहन जांच अभियान के तहत 966 वाहनों की जांच की गई जिसमें 62000 रूपये शमन की राशि वसूल की गई। वहीं 9 वारंट एवं 2 कुर्की का निष्पादन किया गया है। इसके अलावा साईबर पुलिस द्वारा 50624 रूपये रिकवर किया गया है। पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना है।

अपराध के खिलाफ कार्रवाई जारी

 जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के साथ साथ अन्य अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दे ताकि समय के साथ कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढ़ें:   रणबीर को राम के रूप में स्वीकार नहीं कर सकते शिव सागर? 'एनिमल' का दिया हवाला