Bihar Assembly Election : भारतीय जनता पार्टी ने अप

Bihar Assembly Election : बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की सूची की जारी, 40 नाम शामिल

Bihar Assembly Elections : बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की सूची की जारी, 40 नाम शामिल

Bihar Assembly Election : भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारक की सूची जारी कर दी है. इस सूची में 40 नाम शामिल हैं. बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. बिहार में 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी. 14 नवंबर को नतीजे आएंगे. ऐसे में सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियां कर रही हैं. 

इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडनवीस, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर.पाटिल, केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह के नाम शामिल हैं. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल हैं.

इसके अलावा स्मृति ईरानी, केशव प्रसाद मौर्य, साध्वी निरंजन ज्योति, पवन सिंह, मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' दिलीप कुमार जयसवाल, सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, रेनू देवी, प्रेम कुमार, नित्यानंद राय, राधा मोहन सिंह, सतीश चन्द्र दुबे, राज भूषण चौधरी, अश्विनी कुमार चौबे, रविशंकर प्रसाद, नन्द किशोर यादव, राजीव प्रताप रूडी, संजय जयसवाल, विनोद तावड़े, बाबूलाल मरांडी, प्रदीप कुमार सिंह, गोपालजी ठाकुर और जनक राम का नाम शामिल है.

height=1280 यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/nsa-imposed-on-five-people-in-the-feet-washing-case/94313