Bihar Assembly Election : 'अगर आप कहेंगे तो वोट के लिए मोदी जी स्टेज पर आकर नाच लेंगे..', राहुल गांधी का हमला
Bihar Assembly Election : राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि अगर आप कहेंगे तो नरेंद्र मोदी जी आप ऐसा ड्रामा करो. वोट के लिए वो कर देंगे, जो भी करवाना है, करवा लो. आप उनसे कहो कि देखो भइया हम आपको वोट देंगे. आप स्टेज पर आकर नाच लो, वो नाच लेंगे. नाच लेंगे. वे मुजफ्फरपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे.
आगे उन्होंने कहा कि आप कोशिश करके देखो. मोदी जी आप स्टेज पर आइए और डांस कीजिए. आपको वोट देंगे. देखिए वो नाच लेंगे, जो भी करवाना है, करवा लो.
राहुल गांधी ( Rahul Gandhi) ने कहा कि मोदी जी को छठ पूजा या यमुना नदी की सफाई से कोई मतलब नहीं, वो बस आपका वोट चाहते हैं. उन्होंने दिल्ली में प्रदूषित यमुना में पूजा कर रहे श्रद्धालुओं और प्रधानमंत्री के 'खास बनाए गए तालाब में स्नान' करने की तुलना की और उन्होंने कहा कि मोदी अपने स्विमिंग पूल में नहाने गए थे, उन्हें छठ पूजा से कोई लेना-देना नहीं है.
'BJP नीतीश कुमार ( Nitish Kumar) की छवि का इस्तेमाल कर रही'
उन्होंने कहा कि उन्होंने 20 साल में पिछड़े वर्गों के लिए कुछ नहीं किया. भाजपा नीतीश कुमार की छवि का इस्तेमाल कर रही है, जबकि 'रिमोट कंट्रोल बीजेपी के हाथ में है. उन्हें सामाजिक न्याय से कोई मतलब नहीं.
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार (Central government) पर निशना साधते हुए कहा कि एक तरफ नोटबंदी ने बिहार (Bihar) के छोटे-छोटे व्यापारियों को खत्म कर दिया, गलत GST लागू किया गया और फिर 5-6 साल बाद कहा जाता है कि दिवाली का तोहफा मिलेगा, GST को कम करेंगे. बिहार के युवाओं से आप कहते हैं कि देखो हमने आपको कम दाम पर डेटा दिया लेकिन बिहार के युवाओं से आप यह नहीं बता रहे हैं कि आप 24 घंटे इंस्टाग्राम पर इसलिए हैं, क्योंकि हमने आपको नौकरी नहीं दी.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/amit-shah-said-in-darbhanga-bihar-no-one-had-banned-the-formation/95774