औरंगाबाद में पुलिस ने 24 घंटे में 165 लीटर शराब किया बरामद, 49 गिरफ्तार
औरंगाबाद (बिहार)। पुलिस ने बीते 24 घंटे में बड़ी कार्रवाई की है।23 जून को की गई कार्रवाई में कुल 49 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें 12 अभियुक्तों को जेल भेजा गया। पुलिस ने 165 लीटर देशी शराब बरामद की है।
पुलिस ने 49 लोगों को किया गिरफ्तार
पुलिस विभाग से बुधवार के अपराह्न 2:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार, जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बीते 24 घंटे में बड़ी कार्रवाई की है। 23 जून को की गई कार्रवाई में कुल 49 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 12 अभियुक्तों को जेल भेजा गया। पुलिस ने 165 लीटर देशी शराब बरामद की है।
विशेष पुलिस अभियान में 49 आरोपी गिरफ्तार, 12 को भेजा गया जेल
जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत कुल 49 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से 12 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। हत्या के प्रयास के मामलों में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि शराब संबंधी मामलों में 5 लोगों की गिरफ्तारी हुई। इसके अलावा अन्य विभिन्न मामलों में 34 अभियुक्तों को पकड़ा गया।
यातायात नियमों के उल्लंघन पर 16,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया
शराब के विरुद्ध कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 165 लीटर देशी शराब जब्त की। वहीं वाहन जांच अभियान के तहत 1,196 वाहनों की जांच की गई और यातायात नियमों के उल्लंघन पर 16,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अन्य उपलब्धियों में 2 मोटरसाइकिल तथा 1 पिलास जब्त की गई है। वही साइबर फ्रॉड मामले में साइबर थाना ने की पुलिस ने धोखा कर खाते से निकाले गए 5,000 रुपये भी पीड़ित के खाते में लौटाए गए हैं।
यह भी पढ़ें: अमेठी में दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, दो महिलाएं घायल