बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हवाई मार्ग से रो

क्रिकेटर आकाशदीप के घर पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, शादी की दीं शुभकामनाएं

Bihar CM Samrat Choudhary Visits Cricketer Akash Deep's Village

रोहतास (बिहार)। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कैमूर दौरे के बाद हवाई मार्ग से रोहतास जिले के बड्डी गांव पहुंचे। यहां उन्होंने भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप के बड्डी गांव स्थित पैतृक आवास पर जाकर परिजनों से मुलाकात की तथा आकाशदीप के आगामी वैवाहिक जीवन के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।

मुख्य सचिव रहे मौजूद, बड्डी गांव में हुआ भव्य स्वागत

इस दौरान सम्राट चौधरी के साथ बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत समेत अन्य अधिकारी और नेता मौजूद रहे। आकाशदीप के पैतृक आवास पहुंचने पर सम्राट चौधरी का आकाशदीप, उनके परिजनों और स्थानीय भाजपा नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। आकाशदीप के आवास पर मुख्यमंत्री ने लगभग 45 मिनट का समय बिताया और उनकी माता तथा परिवार के अन्य सदस्यों से बातचीत की।

क्रिकेटर के घर पर किया लंच, फिर सिवान के लिए हुए रवाना

इस दौरान उन्होंने क्रिकेटर के हालिया प्रदर्शन की भी जमकर सराहना की। इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आकाशदीप के घर पर लंच भी किया। इसके बाद उन्होंने क्रिकेटर को आगामी वैवाहिक जीवन और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री सिवान के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें: तंत्र-मंत्र के शक में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, 24 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार