Bihar Election 2025 : अमित शाह ने शनिवार को कहा, इ

Bihar Election 2025 :  'एक ओर बिखरा हुआ ठगबंधन, दूसरी ओर..', अमित शाह का हमला

Bihar Election 2025 :  एक ओर बिखरा हुआ ठगबंधन, दूसरी ओर..अमित शाह का हमला

Bihar Election 2025 : अमित शाह ने शनिवार को कहा, इस चुनाव में दो खेमे हैं. एक ओर बिखरा हुआ ठगबंधन है और दूसरी ओर पांच पांडवों की तरह एनडीए है. वे पूर्णिया के बनमनखी में जनसभा को संबोधित कर रहे थे. 

उन्होंने कहा कि आधे बिहार ने वोट डाल दिए हैं. पहले चरण के चुनाव में लालू और राहुल की पार्टी का सूपड़ा साफ हो चुका है. बिहार में 160 से ज्यादा सीटों के साथ एनडीए की सरकार बनने वाली है. मोदी जी और नीतीश जी के नेतृत्व में बिहार बहुत आगे बढ़कर एक विकसित राज्य बनने जा रहा है.

अमित शाह ने कहा कि लालू-राबड़ी के राज में यहां दिनदहाड़े एमएलए की हत्या होती थी. लूट, हत्या, फिरौती, अपहरण. इसकी इंडस्ट्रीज चलती थी, लेकिन अब नीतीश कुमार जी ने जंगलराज को समाप्त कर दिया है, लेकिन जंगलराज भेष बदलकर, कपड़े बदलकर और चेहरा बदलकर फिर से आने की कोशिश कर रहा है, इसलिए आपका एक-एक बटन जंगलराज को फिर आने से रोकने का काम करेगा.

उन्होंने कहा कि लालू की पार्टी ने सिवान में शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा को टिकट दिया है और टिकट देते समय लालू के बेटे ने नारा लगाया कि शहाबुद्धीन अमर रहे, लेकिन सुन लो तेजस्वी बाबू... इस बिहार की भूमि पर, सिवान की भूमि पर कोई ओसामा और शहाबुद्दीन की जगह नहीं बची है.

पूरा जमींदोज करके सीमांचल की भूमि को मुक्त कराएंगे.

अमित शाह ने कहा कि ये घुसपैठिए हमारे युवाओं की नौकरी छीन लेते हैं, गरीबों के राशन में हिस्सेदारी लेते हैं और देश को भी असुरक्षित करते हैं. मैं आज सीमांचल के पूर्णिया में, बनमनखी में कहकर जाता हूं कि हम न केवल घुसपैठियों को निकालेंगे, बल्कि उन्होंने जो अतिक्रमण किया है. उनको भी पूरा जमींदोज करके सीमांचल की भूमि को मुक्त कराएंगे.

18 जिलों के 121 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है

चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी. दो चरणों में चुनाव होंगे, पहले चरण के लिए 18 जिलों के 121 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है. इसमें गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर शामिल है. दूसरे चरण में 20 जिलों के 122 सीटों पर होगी. इसमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी, चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, मधुबनी, अररिया, कशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास शामिल है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/rahul-gandhi-said-nitish-kumar-can-not-do-anything-his-remote-control-is-in/96770