Bihar Election : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज

Bihar Election : दूसरे फेज के लिए वोटिंग जारी, दोपहर 3 बजे तक 60 प्रतिशत मतदान दर्ज

Bihar Election : दूसरे फेज के लिए वोटिंग जारी, दोपहर 3 बजे तक 60 प्रतिशत मतदान दर्ज

Bihar Election : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज का मतदान जारी है. दूसरे फेज में दोपहर 3 बजे तक 60 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है. दूसरे फेज में 3 करोड़ 70 करोड़ मतदाता हैं. इसमें 1.75 करोड़ महिलाएं शामिल हैं. मतदान केंद्र पर लोगों की लंबी - लंबी कतारें लगी हुई हैं. 45,399 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं. इसी में ही ग्रामीण इलाकों को देखें तो 40,073 मतदान केंद्रों पर वोट पड़ रहे हैं.  

केंद्रीय मंत्री ने डाला वोट

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने वोट डाला. उन्होंने वोट डालने के बाद मीडिया से बात की. जीतन राम मांझी ने कहा कि भारत के गणतंत्र की यही व्यवस्था है कि एक मताधिकार राष्ट्रपति को मिला है और एक ही मत का अधिकार सर्व साधारण व्यक्ति के पास भी है. आज मैंने यहां पर मतदान दिया. हम NDA की वकालत करते रहे हैं. प्रथम चरण में 65% मतदान हुए हैं, जिसमें 70% महिलाओं का योगदान रहा है. इस बार भी महिलाओं का योगदान वही रहेगा. हमारे 122 में से कम से कम 80 उम्मीदवार जीतेंगे. यहां पर भी आधे से ज्यादा मत NDA को मिला है.

पहले फेज की बात करें तो 18 जिलों के 121 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है. इसमें गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर शामिल है. दूसरे फेस की बात करें तो 20 जिलों के 122 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. इसमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी, चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, मधुबनी, अररिया, कशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास शामिल है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/akhilesh-yadav-statement-on-delhi-blast-said-why-has-the-intelligence-informatio/97283