कार्रवाई में पुलिस ने कई निर्मित और अर्द्धनिर्मित

बिहार: मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन,भारी मात्रा में हथियार व अर्धनिर्मित हथियार बरामद

छापेमारी में बरामद हथियार

मोतिहारी: मोतिहारी शहर के सट्टे रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में बीते विश्वकर्मा पूजा के दौरान मिनी गण फैक्ट्री और हथियार का जखीरा का वीडियो शोशल मीडिया फेसबुक पर पोस्ट किया जिसके बाद मोतिहारी पुलिस एक्शन में आई।मोतिहारी डीएसपी सदर वन दिलीप कुमार के नेतृत्व में तुरकौलिया और रघुनाथपुर थाना की संयुक्त करवाई में रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में एक मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है।डीएसपी सदर वन दिलीप कुमार के नेतृत्व में तुरकौलिया और रघुनाथपुर थाना की गंडक कॉलोनी में हुई संयुक्त कार्रवाई के दौरान यह सफलता मिली है।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

कार्रवाई में पुलिस ने कई निर्मित और अर्द्धनिर्मित हथियार के अलावा आर्म्स बनाने के औजार एवं कारतूस भी बरामद किया है। वहीं दो कारोबारी गिरफ्तार किए गए है। गिरफ्तार हथियार कारोबारियों में तुरकौलिया थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर घरवारी टोला के रहने वाला हरेंद्र शर्मा और उसका पुत्र प्रिंस कुमार शामिल है। वर्तमान में हरेंद्र शर्मा रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के गंडक कॉलोनी में घर बनाकर रहता है जहाँ अवैध मिनी गन फैक्ट्री का संचालन कर रहा था। डीएसपी सदर वन दिलीप कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर तुरकौलिया और रघुनाथपुर थाना की पुलिस ने कार्रवाई की।जिस कार्रवाई में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन हुआ है।इस कार्रवाई में निर्मित और अर्द्धनिर्मित गन के अलावा कारतूस एवं हथियार बनाने के औजार बरामद हुए हैं।साथ हीं दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इसे भी पढ़ेंः  मोतिहारी में 165.840 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार