औरंगाबाद में सोन कैनाल के पास खेलते समय छह वर्षीय

बिहार: सोन कैनाल में डूबने से छह वर्षीय बच्ची की मौत, खेलने के दौरान हुआ हादसा

Six-year-old girl dies after drowning in Son Canal

औरंगाबाद (बिहार)। औरंगाबाद के गोह थाना क्षेत्र में पेमा सूर्य मंदिर के समीप सोन कैनाल में डूबने से छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव निवासी अजय बिंद की पुत्री आराधना कुमारी के रूप में हुई है। बताया गया कि आराधना सोन कैनाल के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर सोन कैनाल में गिर गई। बच्ची के कैनाल में गिरते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए, लेकिन समय रहते बच्ची को बचाया नहीं जा सका।

गहरे पानी में डूबने से गई जान

स्थानीय लोगों की मौजूदगी के बावजूद बच्ची को समय पर बाहर नहीं निकाला जा सका। गहरे पानी में डूबने से आराधना की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों को इसकी सूचना मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद घटनास्थल पर भी लोगों की भीड़ जुटी रही। बच्ची की मौत से गांवघटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। में भी शोक का माहौल है।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस पदाधिकारी के अनुसार, शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

परिजनों के लिए मुआवजे की मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मृतका के आश्रितों के लिए उचित मुआवजे की मांग की है। लोगों ने हादसे में बच्ची की मौत के बाद उसके परिवार को सहायता दिए जाने की मांग रखी है।

यह भी पढ़ें:   नई दिल्ली घोषणापत्र में ब्रिक्स ने टू-स्टेट सॉल्यूशन के प्रति जताई अटूट प्रतिबद्धता