संग्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बढ़ौनिया गांव में

बिहार: मुंगेर में शादी वाले घर को चोरों ने बनाया निशाना, दो घरों से 60 लाख के जेवर और नकदी पार

Munger Crime News

मुंगेर (बिहार)। संग्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बढ़ौनिया गांव में मंगलवार की देर रात्रि चोरो ने दो घरो में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी पर संग्रामपुर पुलिस एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी घटना स्थल पर जाकर स्वयं जांच की। दोनों घर से लगभग 60 लाख रुपए का जेवर, 40 हजार नकद एवं शादी के लिए खरीदी कीमती कपड़े की चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया। बढ़ौनिया गांव के अरुण कुमार सिंह के घर से 40 भर सोना, करीब एक किलो चांदी, 30 हजार नकद एवं शादी के लिए खरीदे गए कीमती कपड़ा तक का चोरो ने चोरी किया। 

लड़की के दादा के देहांत होने से बढ़ा शादी का डेट

अरुण कुमार सिंह की पत्नी रतन देवी ने बताया की 25 जून को छोटे बेटे देवेश कुमार सिंह की शादी होना था। लड़की के दादा के देहांत होने पर शादी का डेट बढ़ गया था। 2 जुलाई को शादी होता, बेटा तीनों बाहर रहते थे। घर में दोनो पति पत्नी ही रहते है। मंगलवार की रात्रि करीब 11 बजे सोने गए। सुबह 3:30 के करीब जागा तो दरवाजा खुला और टंक और गोदरेज का लॉक टुटा एवं कपड़ा बिखरा पड़ा था।

रिटायर सीआरपीएफ मनोज कुमार सिंह के घर भी हुई चोरी

वहीं रिटायर सीआरपीएफ मनोज कुमार सिंह के घर में पुत्र बधू अनुप्रिया सिंह अपने बहन के साथ घर में थी मंगलवार की रात्रि करीब 11:30 बजे सोने चले गए। सुबह 3:30 बजे जगा तो गेट पर नजर डाला तो गेट खुला हुआ था और लॉक काट दिया था। जब अन्य कमरों पर नजर पड़ी तो सभी कमरे खुले थे। गोदरेज का लॉक टुटा हुआ था। जिसमें करीब 20 लाख का जेवर और 10 हजार नकद की चोरी हुई है।

मुखिया वीर कुंवर ने दी चोरी की घटना की जानकारी 

गांव का मुखिया वीर कुंवर ने चोरी की घटना की जानकारी संग्रामपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार झा को दिया, जिसमें त्वरित घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जांच की और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी देवेन्द्र कुमार को जानकारी दिया। डीएसपी भी घटना स्थल पर पहुंचकर हर पहलू पर जांच की, साथ ही डॉग के द्वारा जांच किया जा रहा है। 

50 साल से इस गांव में चोरी नहीं हुई

बढ़ौनिया गांव के मुखिया वीर कुंवर और सरपंच कुणाल सिंह ने बताया कि करीब 50 साल से इस गांव में चोरी नहीं हुई थी। यहां छोटी-मोटी घटना घटती थी लेकिन इस तरह घटना पहली बार घटा है। संग्रामपुर पुलिस से उम्मीद है कि इस घटना का उद्भेदन कर जल्द कर चोर पुलिस के गिरफ्त में होगा। इस जांच में धनंजय कुमार, शबनम कुमारी, हरपुर थानाध्यक्ष सत्यम कुमार के अलावे पुलिस बल मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ेंः प्याज की आड़ में हो रही थी मादक पदार्थ की तस्करी, ट्रक समेत लाखों का माल जब्त