नरसिंहपुर जिले के विक्रमपुर रेलवे स्टेशन के पास एक

विक्रमपुर रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से गिरकर बिहार के युवक की मौत

Bihar Youth Dies After Falling From Moving Train Near Narsinghpur

नरसिंहपुर (मध्यप्रदेश)। नरसिंहपुर जिले के विक्रमपुर रेलवे स्टेशन के पास एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए गोटेगांव अस्पताल भिजवाया। मृतक की पहचान बिहार के गया निवासी 28 वर्षीय पंकज ठाकुर के रूप में हुई है।

सूरत जाते समय हादसे का शिकार हुआ पंकज

पंकज सूरत में काम करने के लिए ट्रेन से यात्रा कर रहा था। इसी दौरान वह विक्रमपुर रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घटना की सूचना जब परिवार के सदस्यों को लगी तो परिवार के लोग गोटेगांव पहुंचे ओर शव को पोस्टमार्टम कार्यवाही के बाद अपने साथ बिहार ले गए।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग में युवक को लगीं दो गोलियां, हायर सेंटर रेफर