बिजनौर में पहचान छिपाकर शादी का झांसा देने और धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप, आरोपी सलमान गिरफ्तार
बिजनौर (उत्तर प्रदेश)। बिजनौर में युवक नाम छुपा कर महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने का महिला ने युवक पर आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बिजनौर के एसपी ने प्रेस वार्ता कर घटना का खुलासा किया है।
महिला ने संदीप नाम बताकर शादी का झांसा देने और शारीरिक शोषण का लगाया आरोप
दरअसल बिजनौर जनपद के थाना धामपुर पर एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसके साथ है एक युवक ने अपना नाम छुपा कर संदीप नाम बताया और महिला के साथ शादी करने का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया व धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने का महिला ने आरोप लगाया है जबकि युवक का नाम सलमान है।
चंडीगढ़ में हुई थी मुलाकात
महिला ने आरोपी पर पहचान छिपाकर कई साल तक साथ रखने और तीन बच्चों को जन्म देने के बाद मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। दरअसल 2019 में चंडीगढ़ में महिला की मुलाकात एक संदीप नाम व्यक्ति के साथ हुई थी। युवक चंडीगढ़ में ऑटो चलाने का काम करता था दोनों महिला व्यक्ति साथ रहने लगे और दोनों के तीन बच्चे भी हुए। कुछ दिन पूर्व महिला अपने बच्चों को चंडीगढ़ में ही बच्चों का टीकाकरण करने के लिए गई थी जहां पर डॉक्टरों ने उसके बच्चे के पिता का आधार कार्ड मंगा जिसमें व्यक्ति के नाम की पोल खुल गई।
आधार कार्ड से हुई पहचान की पुष्टि
व्यक्ति का नाम आधार कार्ड में संदीप नहीं है बल्कि सलमान अहमद पुत्र जाहिद अहमद निवासी हबीवाला थाना धामपुर आया है। महिला ने व्यक्ति पर घर से मारपीट कर घर से निकलने व जबरन धर्म परिवर्तन करने का आरोप लगाया है। आज एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। और आरोपी व्यक्ति नाम बदलकर घटना को अंजाम देने वाले को गिरफ्तार पुलिस ने कर लिया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें: बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर 10 लाख की स्मैक बरामद, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार