बिजनौर में अस्पताल के बाहर महिलाओं को बीमारी ठीक क

बिजनौर में जादू-टोना कर महिलाओं के सोने के कुंडल लूटने वाले गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Bijnor Police Bust Gang Accused of Stealing Gold Earrings, Two Arrested

बिजनौर (उत्तर प्रदेश)। जनपद में जादू टोना व टप्पेबाजी कर कुंडल लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। वारदात को अंजाम देने वाले दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त अस्पताल के बाहर खड़ी लाचार महिलाओं को निशाना बनाते थे और बाद में जादू टोना व टप्पेबाजी कर अपने जाल में फंसा कर सोने के कुंडल लूटकर फरार हो जाते थे।

बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला के सोने के कुंडल लूटे

जानकारी के अनुसार, जनपद के थाना शेरकोट क्षेत्र के मौ. आचारजान कस्बा निवासी कमलेश रुहेला पत्नी रणजीत सिंह ने थाना शेरकोट पर सूचना दी कि दिनांक 07.10.2026 को अभियुक्त असलम व 02 व्यक्ति अज्ञात के द्वारा सरकारी अस्पताल से दवा लेकर निकलते समय बीमारी ठीक करने का झांसा देकर उनके साथ धोखाधड़ी से सोने के कुंडल लूट लिए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर थाना शेरकोट पर मुकदमा दर्ज कर आरोपीयों की तलाश में जुटी हुई थी। और घटना के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया गया था।

पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

आज थाना शेरकोट पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त हिरदेश पुत्र वीरेन्द्र कुमार निवासी मौ.  कटरा गुलाम अली थाना को शहर अमरोहा जनपद अमरोहा पुलकित पुत्र सतीश निवासी मौ.  बधावाला थाना अमरोहा देहात जिला अमरोहा को 5 हजार रुपये की नकदी और पीली धातु का एक कुण्डल सहित गिरफ्तार किया गया है।

कमीशन पर बिकवाते थे लूटे गए कुंडल

पूछताछ के दौरान अभियुक्त पुलकित ने बताया कि व पिछले करीब डेढ़ वर्ष से असलम व उसके साथी जंक्शन व कालिया द्वारा महिलाओं को बहला-फुसलाकर जादू टोना व टप्पेबाजी कर प्राप्त किए गए सोने के कुंडल अपने मालिक हिरदेश गोयल को बिकवाता था, जिसके एवज में उसे कमीशन मिलता था। हिरदेश गोयल ने भी पूछताछ में स्वीकार किया कि व व्यक्तियों से चोरी/टप्पेबाजी के सोने के कुंडल खरीदकर गलाकर बेच देता था।

डेढ़ साल में 12-13 लाख रुपये का सोना खरीदने का दावा

करीब डेढ़ वर्ष में लगभग 12-13 लाख रुपये का सोना खरीद चुका था। कमलेश रुहेला का सोने का कुंडल हिरदेश गोयल को 26,000 रुपये में बेचा गया था, जिसे अभियुक्त हिरदेश गोयल ने पुलिस को बरामद कर लिया है। अभियुक्त एक छोटे गिरोह के रुप में वारदात को अंजाम देते थे। फिलहाल एसपी के के बिश्नोई ने गिरोह का खुलासा कर दिया है।  

यह भी पढ़ें:   सिरोही में अवैध गांजे की खेती का खुलासा, 2950 किलो से अधिक पौधे जब्त और 4 आरोपी गिरफ्तार