बिजनौर के शेरकोट में झाड़-फूंक के नाम पर महिलाओं क

बिजनौर में झाड़-फूंक के नाम पर महिलाओं के कुंडल लूटने वाले गिरोह का खुलासा, जीशान गिरफ्तार

Bijnor Police Busts Gang Accused of Stealing Gold Earrings Through Fraud

बिजनौर (उत्तर प्रदेश)। जिले में झाड़ फूंक/जादू टोना कर कुंडल लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। वारदात को अंजाम देने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वे अस्पताल के बाहर खड़ी लाचार महिलाओं को निशाना बनाते थे और बाद में झाड़-फूंक और जादू-टोना कर महिलाओं को अपने जाल में फंसा कर सोने के कुंडल लूटकर फरार हो जाते थे। 

बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला के सोने के कुंडल लूटे

दरअसल, बिजनौर जनपद के थाना शेरकोट क्षेत्र के मौ० आचारजान कस्बा निवासी कमलेश रुहेला पत्नी रणजीत सिंह ने थाना शेरकोट पर सूचना दी कि दिनांक 07.10. 2026 को अभियुक्त असलम व 02 अज्ञात व्यक्ति के द्वारा सरकारी अस्पताल से दवा लेकर निकलते समय बीमारी ठीक करने का झांसा देकर उनके साथ झाड़-फूंक जादू टोना कर धोखाधड़ी से सोने के कुंडल लूट लिए गए। 

जीशान गिरफ्तार, दो कुंडल बरामद

पुलिस ने तहरीर के आधार पर थाना शेरकोट पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी। वहीं, घटना के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया गया था। वहीं, आज दिनांक 24.10.2026 को थाना शेरकोट पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त जीशान पुत्र बुंन्दू शाह निवासी ग्राम नानक नंगली उर्फ नांगलिया, थाना नौगांव सादात जनपद अमरोहा को पीली धातु के दो एक कुण्डलों सहित गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ का विवरण

पूछताछ का दौरान अभियुक्त जीशान उर्फ कालिया ने बताया कि वह अपने साथी अभियुक्त असलम व अभियुक्त मुजम्मिल उर्फ जैक्शन के साथ मिलकर भोली-भाली बुजुर्ग महिलाओं को बीमारी ठीक करने का झांसा देकर झाड़-फूंक जादू टोना कर उनके कानों के कुण्डल उतरवा लेते थे। घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कस्बा शेरकोट स्थित सरकारी अस्पताल के पास दवा लेकर निकली एक महिला को झांसे में लेकर उसके कुण्डल ले लिए थे। 

2-3 साल से महिलाओं को बना रहे थे निशाना

इसके बाद अभियुक्त पुलकित के माध्यम से अभियुक्त हिरदेश गोयल, जो सुनार का काम करता है, एक कुण्डल 26,000 रुपये में बेच दिया। वहीं दूसरे कुण्डल को दो टुकड़ों में बांट लिया, जिसमें से एक टुकड़ा अभियुक्त जीशान उर्फ कालिया के हिस्से में आया, जिसे पुलिस द्वारा बरामद किया गया है। अभियुक्त जीशान उर्फ कालिया ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ पिछले 2-3 वर्षों से इस प्रकार की घटनाओं का अंजाम दे रहे थे। 

यह भी पढ़ें:   सहारनपुर में ऑपरेशन सवेरा के तहत बड़ी कार्रवाई, अमित उर्फ अनित PIT-NDPS एक्ट में निरुद्ध