बिजनौर में रोडवेज बस और पिकअप की जोरदार टक्कर, 7 यात्री गंभीर घायल
बिजनौर (उत्तर प्रदेश)। बिजनौर में तेज रफ्तार रोडवेज बस और पिकअप वाहन में जोरदार टक्कर हो गई हादसे में बस सवार 7 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए टक्कर लगने के बाद रोडवेज बस सड़क किनारे खाई में गिर गई रोडवेज बस खाई में गिरने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। शिवसेना के जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह ने अपनी टीम के साथ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
धनौरा-चांदपुर रोड पर हादसा
दरअसल आपको बता दें बिजनौर जनपद के थाना चांदपुर क्षेत्र के धनौरा चाँदपुर रोड पर गांव ववनपुर के पास सड़क पर तेज रफ्तार रोडवेज बस और पिकअप वाहन में जोरदार टक्कर हो गई और रोडवेज बस सड़क किनारे खाई में गिर गई जिसमें बस में सवार यात्री शालिनी शर्मा, व पारुल सहित 7 यात्री घायल हो गए। शिवसेना के जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह ने अपने टीम के साथ पहुंचकर घायल हुए यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
शालिनी शर्मा की हालत नाजुक
हादसे में घायल हुई शालिनी शर्मा की हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर सेंटर रिफर किया गया है। रोडवेज बस सड़क किनारे खाई में गिरने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और अफरा तफरी मच गई ।स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। थाना प्रभारी चांदपुर का कहना है कि थाना चांदपुर क्षेत्र के धनौरा रोड पर एक रोडवेज बस और पिकअप वाहन में टक्कर हुई थी।
पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया
इसमें लगभग 7 यात्री घायल होने की सूचना प्राप्त हुई थी स्थानीय पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कर दिया है जहां से एक यात्री घायल की नाजुक हालात देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है फिलहाल स्थानीय पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है और दोनों वाहनों को कब्जे में ले दिया गया है।
यह भी पढ़ें: जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, तीन गिरफ्तार