सिंगरौली में सर्विसिंग के बाद ट्रायल के दौरान चलती

सर्विसिंग के बाद चलती बाइक में लगी आग, बाल-बाल बचा सवार

Bike Catches Fire After Servicing, Rider Escapes Unhurt in Singrauli

​सिंगरौली (मध्य प्रदेश)। वैढ़न मस्जिद तिराहे से गनियारी हिर्रवाह मार्ग पर लक्ष्मी पेट्रोल पंप के पास एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक सवार ग्राम बढ़गढ़ निवासी जियायुल दीन (कर्मचारी, रिहंद नगर एनटीपीसी) ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ट्रायल के दौरान गाड़ी मे लगी आग

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, जियायुल दीन अपनी TVS अपाची (MP66ZF0892) को पिछले एक महीने से नवगढ़ स्थित TVS एजेंसी में सर्विसिंग के लिए दिए हुए थे। एजेंसी ने एक माह बाद गाड़ी सुधारकर ट्रायल के लिए सौंपी थी। पीड़ित का आरोप है कि वे एजेंसी के काम से संतुष्ट नहीं थे और इस संबंध में कंपनी के उच्च अधिकारियों को कॉल व मेल भी कर चुके थे। ट्रायल के दौरान ही लक्ष्मी पेट्रोल पंप से महज 50 मीटर की दूरी पर गाड़ी से लपटें निकलने लगीं।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठे गंभीर सवाल

​घटना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। बाइक सवार और प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग लगते ही जब मदद के लिए नजदीकी पेट्रोल पंप से अग्निशामक सिलेंडरों की मांग की गई, तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने सिलेंडर देने से साफ मना कर दिया। कर्मचारियों का तर्क था कि सिलेंडरों में गैस समाप्त हो चुकी है। लोगों का मानना है कि यदि समय पर अग्निशामक यंत्र मिल जाता, तो आग पर काबू पाया जा सकता था।

TVS एजेंसी पर लापरवाही का आरोप

​पीड़ित ने TVS एजेंसी की लापरवाही को हादसे का जिम्मेदार ठहराते हुए आगे की कार्रवाई के लिए कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस वाहन के दस्तावेजों की जांच और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। 

यह भी पढ़ेंः बच्चों के लिए ज्वेलरी के खास डिजाइन