डिंडोरी जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम आमा च

डिंडोरी-जबलपुर हाईवे पर कार से टकराई बाइक, युवक गंभीर

Bike Crashes Into Car on Dindori-Jabalpur Highway, Youth Seriously Injured

डिंडोरी {मध्यप्रदेश}: जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम आमा चूहा में डिंडोरी-जबलपुर नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में 28 वर्षीय बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

कार से टकराई बाइक

जानकारी के अनुसार, ग्राम आमा चूहा निवासी मनोज (28) मोटरसाइकिल से शाहपुर जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर कार क्रमांक एमपी 20 एक्सबी 1638 से टकरा गई। टक्कर के बाद मनोज कार के पिछले कांच से जा टकराया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची 112 की टीम घायल मनोज को डिंडोरी जिला अस्पताल लेकर गई, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों और दुर्घटना की परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है।

ये भी पढ़ें: बैतूल में धारदार हथियार से युवक की हत्या, खोदरी गांव में वारदात से मचा हड़कंप