बाइक से भिड़ा यात्रियों से भरा टेंपो, पलटने से मची चीख-पुकार; 10 लोग घायल
सिरोही {राजस्थान}: सरूपगंज थाना क्षेत्र के इंद्रा कॉलोनी के पास सोमवार को बाइक और यात्रियों से भरे टेंपो के बीच हुई टक्कर के बाद बड़ा सड़क हादसा हो गया। टक्कर के बाद टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में सेवानिवृत्त तहसीलदार समेत करीब 10 लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। सूचना मिलते ही सरूपगंज थाना पुलिस के लक्ष्मणराम मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती, जांच में जुटी पुलिस
सभी घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से उपचार के लिए राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए घटनास्थल पर यातायात भी प्रभावित रहा।
यह भी पढ़े: शादी के दो माह बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप