औरंगाबाद में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
औरंगाबाद (बिहार)। तेज रफ्तार व अनियंत्रित नेक्सन कार की सीधी टक्कर से बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना बारुण प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र के बारुण थाना क्षेत्र के सनथुआ मोड़ के समीप की है। मृतक की पहचान रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र के भिसरीडीह गांव निवासी 28 वर्षीय सरोज राठौर के रूप में की गयी।
बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी
जानकारी के अनुसार, सरोज राठौर बाइक से जा रहे थे। वे जैसे ही उस जगह पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज गति से आ रही कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक दूर जा गिरी और परखच्चे उड़ गये। बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी होकर सड़क पर गिर पड़ा और अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
सूचना मिलते ही राहगीरों व ग्रामीणों की भीड़
हादसे की सूचना मिलते ही राहगीरों व ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना बारुण थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस बल दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचा और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों में शोक व्याप्त है।
जिला प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग
परिजनों ने जिला प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत की सूचना मिली हैं। त्वदुर्घटना में शामिल नेक्सन कार को जब्त कर लिया है। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ेंः मुरैना में मारपीट का वीडियो वायरल: पीड़ित परिवार ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल