रोहतास के कोचस चौक पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक

रोहतास में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर चार घंटे जाम

Biker Dies in Rohtas Road Accident, Protesters Block Road for Compensation

रोहतास (बिहार)। जिले के कोचस चौक पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की ट्रक की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर मुआवजे और प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की। घटना के कारण लगभग चार घंटे से यातायात पूरी तरह बाधित रहा।

दूध बेचने का काम करते थे मृतक अंकित

मृतक की पहचान अंकित कुमार उर्फ पंकज के रूप में हुई है। वह रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र अंतर्गत हरनाथपुर गांव के निवासी थे। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार अंकित बाइक से दूध बेचने का काम करते थे। वह अपने दैनिक कार्य के सिलसिले में निकले थे।

गड्ढे के कारण अनियंत्रित हुई बाइक

बताया जाता है कि सड़क पर गड्ढा होने के कारण कोचस चौक के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मुआवजे और कार्रवाई की मांग पर अड़े लोग

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए। युवक की मौत से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा तथा दोषी वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित रहा।

पुलिस ने संभाली स्थिति, जांच शुरू

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की।

यह भी पढ़ें:   चंदौली में 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत, परिजनों ने दादा-चाचा पर लगाए हत्या के आरोप