भाजपा : पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश बनाने की हो रही है साजिश
कोलकाता। भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा कि पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश बनाने की साजिश की जा रही है। मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में बन रहा बाबरी मस्जिद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा दिया जाने वाला तोहफा है।
दिलीप घोष ने बाबर को बताया हमलावर और अत्याचारी
भाजपा नेता दिलीप घोष ने यह सवाल उठाया की क्या देश के किसी भी कोने में बाबर के नाम पर कोई मस्जिद है। पश्चिम बंगाल में क्यों बाबर के नाम पर मस्जिद बन रहा है। इसके पीछे क्या मकसद है। उन्होंने बाबर को हमलावर और अत्याचारी बताया और कहा उसका अध्याय देश के लिए काला अध्याय है। भाजपा नेता ने कहा कि कोई भी मस्जिद या मंदिर बनवा सकता है। मस्जिद बनाने पर भाजपा को कोई आपत्ति नहीं है। अपत्ति बाबर के नाम पर मस्जिद बनान पर है।
बाबरी मस्जिद से तनाव की स्थिति पैदा होगी: दिलीप घोष
भाजपा नेता दिलीप घोष का कहना है कि 2026 में विधानसभा चुनाव होने वाला है। बाबरी मस्जिद से तनाव की स्थिति पैदा होगी। उनका संकेत है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौन स्वीकृति के बिना बाबरी मस्जिद का निर्माण संभव नहीं है। भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री पर धार्मिक धुव्रीकरण और मुस्लिमं संतुष्टि की राजनीति करने का आरोप लगाया।
बाबरी मस्जिद बनाना संविधान विरोध कार्य नहीं है: हुमायूं कबीर
बाबरी मस्जिद का निर्माण कर रहे टीएमसी से निष्कासित विधायक हुमायूं कबीर का कहना है कि बाबरी मस्जिद बनाना संविधान विरोध कार्य नहीं है। वे संविधान की धारा 26 (ए) का हवाला देकर बताते हैं कि किसी को भी अपनी आस्था के अनुसार मस्जिद या मंदिर बनाने का अधिकार है। हुमायूं कबीर बाबरी मस्जिद बनाने से रोकने भी चुनौती देते हैं। उन्होंने बाबरी मस्जिद के निर्माण पर 300 करोड़ रुपए खर्च करने का ऐलान किया हैं। उनका कहना है कि वे 22 दिसंबर को अपनी नई पार्टी का गठन करेंगे। उनकी पार्टी टीएमसी और भाजपा, दोनों की विरोधी होगी।
135 सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करेगी हुमायूं कबीर की पार्टी
हुमायूं कबीर का कहना है कि मुर्शिदाबाद जिले में 70 फीसदी आबादी मुस्लिमों की है। इस जिले में उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव में अधिक सीटों पर जीतेगी। उहोंने यह जोर देकर कहा कि उनके समर्थन के बिना किसी भी पार्टी की सरकार नहीं बन सकती और ना ही मुख्यमंत्री बन सकता है। उनका इशारा टीएमसी और भाजपा, दोनों की ओर है। उनका दावा है कि उनकी पार्टी विधानसभा की 135 सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करेगी और उनमें से 80 से अधिक उम्मीदवार जीतेंगे।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/preparations-to-bring-back-the-luthra-brothers-in-full-swing/101068