कोलकाता। पश्चि बंगाल से राज्यसभा की पांच सीटों पर

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की पांच सीटों पर होने वाले चुनाव में भाजपा को फायदा

West Bengal Rajya Sabha elections

कोलकाता।

पश्चि बंगाल से राज्यसभा की पांच सीटों पर सोलह मार्च को  होने वाले चुनाव में चार सीटों पर टीएमसी और एक सीट पर भाजपा की जीत तय है। माकपा के हाथ से उसकी एक सीट चली जाएगी। जिन पांच सीटों पर चुनाव होंगे, उनमें चार सीट टीएमसी की और एक सीट माकपा की है। टीएमसी के राज्यसभा के मौजूदा सदस्य सुब्रत बख्शी, ऋतब्रत बनर्जी और साकेत गोखले के कार्यकाल समाप्त होने से तीन सीट खाली हो रही हैं। एक सीट मौसम बेनजीर के टीएमसी छोड़ कांग्रेस में शामिल होने से खाली हो रही है। एक सीट माकपा के बिकास रंजन भट्टाचार्य का कार्यकाल पूरा होने की वजह से खाली हो रही है। पश्चिम बंगाल में विधायकों की संख्या बल के हिसाब से राज्यसभा की चार सीटें टीएमसी के हाथ और एक सीट भाजपा के हाथ लगेगी। माकपा के सीट भाजपा की झोली में जा रही है। टीएमसी को भाजपा से कोई नुकसान नहीं है।

यह भी पढ़े: टीनएजर्स पर सख्ती को सरकार गंभीर

https://www.primenewsnetwork.in/state/government-serious-about-teen-social-media-ban/144436