CM ममता बनर्जी के विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर में बीजेपी अपनी स्थिति मजबूत करने में जुटी
West bengal : मुख्यमंत्री और टीएमसी की आला ममता बनर्जी के विधानसभा चुनाव क्षेत्र भवानीपुर में बीजेपी अपनी स्थिति मजबूत करने की कवायद में जुट गई है। पार्टी की ओर से तय रणनीति के मुताबिक विधानसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य समेत प्रदेश के दूसरे पदाधिकारी भवानीपुर क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करवा कर उसमें हिस्सा लेंगे।
ममता बनर्जी व उनकी पार्टी के प्रतिकूल जनमत तैयार करेंगे। विपक्षी दल नेता शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर क्षेत्र का दौरा किया और पार्टी के कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने पार्टी के भावनीपुर के नेताओं को कहा कि वे ज्यादा से ज्यादा कार्यक्रम करें और स्थानीय लोगों से जुड़े।
इस बार विधानसभा में चुनाव में यहां से ममता बनर्जी की जीत निश्चित है। पिछले लोकसभा चुनाव में भवानी विधानसभा क्षेत्र के तहत टीएमसी को एक-दो इलाकों में कुछ ज्यादा वोट मिले थे, बाकी सभी इलाकों में बीजेपी से कम वोट मिले थे। बीजेपी के नेता-कार्यकर्ता कुछ ज्यादा मेहनत कर स्थानीय लोगों के अपने पक्ष में कर सकते हैं और ममता बनर्जी के जीत की मंशा पर पानी फेर सकते हैं।
याद रहे कि शुभेदु अधिकारी पहले ही ममता बनर्जी को भवानीपुर सीट के पराजित करने की चुनौती दे चुके है। इधर टीएमसी के राष्ट्रीय महसचिव अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में पार्टी के नेता-कार्यकर्ता भाजपा को अपने मकसद में नाकामयाब करने कवायद तेज कर चुके हैं। स्थानीय लोगों से संपर्क करने और भाजपा के प्रतिकूल माहौल करने बाबत उनकी गतिविधियां तेज हो गई है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर क स्थानीय लोगों को यह कह कर पहले ही सावधान कर दिया है कि उनके विधानसभा क्षेत्र में “बाहरी” लोगों को बसाया जा रहा है और चुनाव में असामान्य स्थिति पैदा की जाने वाली है। उनके इस बयान का विरोध भी हुआ। ममता बनर्जी को यह साफ करना पड़ा कि उनका बयान उनके चुनाव क्षेत्र में पहले से रह रहे गैरबंगाली निवासियों के लिए नहीं है। वे उनके और टीएमसी से समर्थक हैं। विरोधी पार्टियां उनके बयान को तोड़मरोड़ कर पेश कर रही हैं।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/noida-airport-meets-all-standards-expected-to-be-operational/95558