बिहार : भाजपा नेता को मारी गोली, हमलावर को किया गया गिरफ्तार
Bihar : बिहार के भागलपुर में अपराधी सूरज तांती ने भाजपा नेता विवेकानंद प्रसाद को गोली मारी. हमलावर चार गुर्गों के साथ भाजपा नेता के घर पर आ गए और दरवाजे पर लात मारी. अपराधी छोटे भाई को पुकारने लगा. दोनों भाई बाहर निकले. सूरज तांती ने गाली गलौज की. उन्होंने कहा कि जब हमारा फल वाले के साथ नोकझोंक हो रहा था तो तुम वहां मौजूद थे, हमारा साथ क्यों नहीं दिया? तुम हमें नहीं जानते कि मैं ही सूरज तांती हूं. हमारा भाई ही फंटुश तांती है.
इस पर दोनों भाइयों ने कहा, हमारी किसी से लड़ाई नहीं तो हम लोग क्यों एक - दूसरे के झगड़े में पड़े? इतना सुनने के बाद एक गुर्गे ने भाजपा नेता के चेहरे में हमला किया. इलाके में अचानक गोलियों की आवाज गुंज उठी. सूरज तांती ने विवेकानंद प्रसाद के सिर पर गोली मार दी. घरों की छतों में खड़े होकर लोगों ने शोर मचाया. अपराधी भाग निकले.
यह गिरोह बिहार में कई जघन्य अपराधों में वांछित था
डीसीपी क्राइम ब्रांच संजीव यादव ने कहा, दिल्ली में रंजन पाठक-मनीष पाठक गिरोह की गतिविधि के बारे में विश्वसनीय जानकारी के आधार पर, दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने रोहिणी में एक अभियान शुरू किया. गोलीबारी के दौरान सभी चार अपराधियों को गोली लगी और बाद में उनकी मौत हो गई. यह गिरोह बिहार में कई जघन्य अपराधों में वांछित था.
डीसीपी ने कहा कि कुछ दिन पहले स्थानीय फल विक्रेता देवानंद और सूरज तांती के बीच झगड़ा हुआ था. उस झगड़े के दौरान बबलू यादव ने पुलिस को सूचना दे दी थी, जिसके बाद देवानंद को हिरासत में लिया गया था. माना जा रहा है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते सूरज तांती ने हमला किया.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/pappu-yadav-gets-income-tax-notice-for-distributing-cash-to-flood-victims/95379