विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक कालू सिंह ठाकुर न

भाजपा विधायक कालू सिंह ठाकुर का बड़ा दावा, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

फाइल फोटो

धर्मपुरी। विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक कालू सिंह ठाकुर ने हनी ट्रैप का आरोप लगाया है। इसके बाद राज्य की राजनीति में हलचल मच गई है। विधायक ने सार्वजनिक मंच से दावा किया कि एक महिला ने उन्हें साजिश के तहत हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश की और बदले में दो करोड़ रुपये की मांग की गई।

महिला ने किया नजदीकियां बढ़ाने का प्रयास, बाद में मांगे पैसे

कालू सिंह ठाकुर के अनुसार, महिला ने पहले उनसे नजदीकियां बढ़ाने का प्रयास किया और बाद में पैसों की मांग करते हुए उन्हें बदनाम करने की धमकी दी।विधायक का कहना है कि उन्होंने पूरे मामले की जानकारी संबंधित थाने और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल

विधायक ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि आम नागरिक इस तरह की शिकायत करता तो तत्काल मामला दर्ज हो जाता, लेकिन जनप्रतिनिधि होने के बावजूद उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया। उन्होंने निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो।

कानून व्यवस्था से जुड़ा गंभीर मामला- विपक्ष

इस मामले के सामने आने के बाद विपक्ष ने भी सरकार और पुलिस प्रशासन को घेरना शुरू कर दिया है। विपक्षी नेताओं का कहना है कि यह मामला केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था से जुड़ा गंभीर विषय है। यदि आरोप सही हैं तो यह एक संगठित गिरोह की ओर इशारा करता है, जिस पर तत्काल कार्रवाई जरूरी है।

की जा रही है शिकायत की जांच

वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि शिकायत की प्रारंभिक जांच की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, सभी तथ्यों और साक्ष्यों की पड़ताल के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल धर्मपुरी हनी ट्रैप मामला राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/women-will-be-made-self-reliant-by-providing-them-with-drone-didi-training/104994

'ड्रोन दीदी' का प्रशिक्षण दिलाकर महिलाओं को बनाया जाएगा आत्मनिर्भर