पश्चिम बंगाल से राज्यसभा सीट के लिए भाजपा ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा को बनाया उम्मीदवार
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की पांच सीटों पर 16 मार्च को होने वाले चुनाव में भाजपा ने प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष राहुल सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है। टीएमसी ने अपने चार उम्मीदवारों के नामों का पहले ही ऐलान कर चुकी है। किसी और उम्मीदवार के नहीं खड़े होने की स्थिति में पश्चिम बंगाल के विधायकों के संख्या बल के हिसाब से भाजपा के उम्मीदवार समेत टीएमसी के चारों उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत निश्चित है।
पश्चिम बंगाल RS चुनाव में नए चेहरे
राज्यसभा में टीएमसी के तीन सदस्य सुब्रत बख्शी, ऋतब्रतद बनर्जी और साकेत गोखले की सीटें खाली हो रही है। टीएमसी की ही एक सीट मौसम बेनजीर के कांग्रेस में शमिल होने और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने से खाली हो रही है। माकपा के एक सदस्य बिकाल रंजन भट्टाचार्य की सीट खाली हो रही है। टीएमसी ने हमेशा से विवाद में घिरे रहे और हाल ही में डीजीपी के पद से सेवानिवृत्त हुए राजीव कुमार, राज्य के सूचना प्राद्यौगिकी मंत्री बाबूल सुप्रिय, बांग्ला फिल्म की अभिनेत्री कोयेल मल्लिक (बांग्ला फिल्म के अभिनेता रंजीत मल्लिक की पुत्री) और सुप्रीम कोर्ट की वकील मेनका गुरूस्वामी को उम्मीदवार बनाया है। बाबूल सुप्रिय को छोड़ कर सभी तीनों सदस्य राज्यसभा के लिए नए चेहरे होंगे। बाबूल सुप्रिय भाजपा के लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। भाजपा के राहुल सिन्हा भी राज्यसभा के लिए नए चेहरे होंगे।
यह भी पढ़े: NZ ने 9 विकेट से फाइनल में जगह बनाई
https://www.primenewsnetwork.in/sports/new-zealand-reaches-final-with-9-wicket-win/147203