ममता बनर्जी के साथ दुर्व्यवहार में भाजपा का कोई हाथ नहीं: शमिक भट्टाचार्य
कोलकाता (पश्चिम बंगाल)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि कलकत्ता हाई कोर्ट में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ हुए दुर्व्यवहार में भाजपा शामिल नहीं है। यह तृणमूल कांग्रेस में खेमेबाजी का नतीजा है। तृणमूल कांग्रेस के सत्ता में रहते जिन्हें फायदा नहीं हुआ, वे अब क्षुब्ध हैं। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उन्हें इस तरह के वाकया के बारे में सोचने क वक्त है ही नहीं। उनके पास करने के लिए बहुत काम है।
भाजपा की हिंसा की राजनीति नहीं, तृणमूल की संस्कृति है हिंसा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद शमिक भट्टाचार्य पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की हिंसा की राजनीति की संस्कृति नही है। तृणमूल कांग्रेस की हिंसा की राजनीति की संस्कृति है। मौजूदा राज्य सरकार ऐसी संस्कृति को समाप्त करेगी। उन्होंने कहा कि इस राज्य में कानून का राज होगा। हिंसा करने वाला कोई भी हो, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के लोग भाजपा का झंडा लेकर अपनी ही पार्टी के लोगों पर हमला कर रहे हैं। भाजपा का झंडा लेने से वे एकाएक भाजपा कार्यकर्ता नहीं हो सकते। ऐसे लोगों पर भाजपा की निगाह है।
भाजपा और राज्य सरकार अलग, वादों को पूरा कराएगी सरकार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा और राज्य सरकार अलग-अलग है। भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में जो भी वादा किया है उसे इस राज्य सरकार के पूरा कराएगी। भाजपा के किए वादों को पूरा किया जाना शुरु कर दिया है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/business/fpi-tax-break-plan-sparks-market-rally/204720