West bengal : पश्चिम बंगाल में 2026 में होने वाले

ममता बनर्जी की सरकार को हटाने के लिए ये है भाजपा का प्लान

ममता बनर्जी की सरकार को हटाने के लिए ये है भाजपा का प्लान

West bengal : पश्चिम बंगाल में 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपाशासित राज्यों के मंत्री-नेता दौरा करेंगे। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने शनिवार को यह निर्णय किया। इसके लिए उन्होंने विस्तृत योजना बनाई है। एसआइआर का कार्य समाप्त होने के बाद दिसंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा-रैली हो सकती है। 

भाजपा सूत्रों के अनुसार पहले से पश्चिम बंगाल में केंद्रीय मंत्रियों के दौरे और सभा-रैली कार्यक्रम बना हुआ है और उसके अनुसार उनके कार्यक्रम हो रहे हैं। अब भाजपाशासित राज्यों के मंत्रियों-नेताओं के कार्यक्रम होंगे। भाजपाशासित किस राज्य के कौन-कौन मंत्री-नेता पश्चिम बंगाल के किन-किन जिलों में दौरा कर सभा-रौली करेंगे, यह तय कर लिया गया है।

यह भी तय हो गया है कि वे इस राज्य में उनका कार्यक्रम उस समय तक होता रहेगा, जब तक विधानसभा चुनाव समाप्त नहीं होगा। सूत्रों का कहना है कि भाजपा को बिहार विधानसभा चुनाव में मिली कामयाबी से बल मिला है। भाजपा नेताओं की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों में “बिहार के बाद पश्चिम बंगाल” जिक्र करने लगे हैं। 

ममता सरकार और टीएमसी के विरोध में भाजपा नेता और विधानसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने बांग्लादेश की सीमा से सटे मुर्शिदाबाद जिले में और केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजुमदार ने मेदिनीपुर जिले में रैली निकाली और सभा की। उन्होंने चुनाव आयोग और एसआइआर का पक्ष लेते हुए दावा किया कि दो करोड़ फर्जी और बांग्लादेश के घुसपैठियों का नाम वोटर लिस्ट से हटेगा। इस बार विधानसभा चुनाव में ममता सरकार का जाना तय है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/prime-minister-narendra-modi-met-italian-pm-giorgia-meloni/98487