कश्मीर में राज्यसभा द्विवार्षिक चुनावों के लिए भाज

जम्मू-कश्मीर से रास के लिए भाजपा के तीन उम्मीदवार घोषित

गुलाम मोहम्मद मीर

जम्मू-कश्मीर से रास के लिए भाजपा के तीन उम्मीदवार घोषित

- गुलाम मोहम्मद मीर का नाम भी शामिल 

- संगठन पर पकड़ वाले सतपाल शर्मा व राकेश महाजन शामिल

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में राज्यसभा द्विवार्षिक चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने गुलाम मोहम्मद मीर, सतपाल शर्मा और राकेश महाजन को मैदान में उतारा है।  पार्टी की ओर से रविवार को जारी इस सूची में गुलाम मोहम्मद मीर के रूप में पार्टी ने एक मुस्लिम चेहरे को भी शामिल किया है। यह जम्मू-कश्मीर की सियासत में भाजपा की समावेशी छवि को निखारने का प्रयास माना जा रहा है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने इस बार जम्मू-कश्मीर की तीन राज्यसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के चयन में खास रणनीति अपनाई है। गुलाम मोहम्मद मीर को अधिसूचना 01 के तहत चुना गया है। यह उनकी क्षेत्रीय लोकप्रियता और राजनीतिक अनुभव को दर्शाता है। इसी तरह सतपाल शर्मा और राकेश महाजन का चयन भी पार्टी की मजबूत संगठनात्मक छवि का हिस्सा है। ये दोनों नेता जम्मू क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं और स्थानीय स्तर पर उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। भाजपा ने इससे क्षेत्रीय समीकरणों को भी साधा है और राष्ट्रीय स्तर पर भी पार्टी को मजबूत करने की कोशिश की है।

फिर भी भाजपा के लिए बड़ी चुनौती जम्मू-कश्मीर में सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस ने भी अपने तीन उम्मीदवारों के नामों का की घोषणा की है। नेशनल कांफ्रेंस चौथी सीट के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन का प्रयास कर रही है। यह गठबंधन भाजपा के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है। जम्मू-कश्मीर की राजनीति में यह चुनाव खास महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह इस केंद्र शासित प्रदेश में बदलाव लाने वाला साबित हो सकता है। 

भाजपा जम्मू में स्थिति और पुख्ता करने के प्रयास में

भाजपा इस केंद्रशासित राज्य में विविधता और स्थानीय मुद्दों पर जोर दे रही है। गुलाम मोहम्मद मीर का नाम सूची में शामिल कर पार्टी ने मुस्लिम समुदाय में अपनी स्वीकार्यता बढ़ाने के साथ ही कश्मीर घाटी में अपना प्रभाव बढ़ाना चाहती  है। सतपाल शर्मा और राकेश महाजन जैसे नेताओं के जरिए पार्टी जम्मू क्षेत्र में अपनी मजबूत स्थिति और पक्की करना चाहती है।