Sudhanshu Trivedi : भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने

'INDI गठबंधन बाबा साहब की सोच को नकारना चाहता है..', झारखंड के मंत्री के बयान पर बोली BJP

'INDI गठबंधन बाबा साहब की सोच को नकारना चाहता है..', झारखंड के मंत्री के बयान पर बोली BJP

Sudhanshu Trivedi : भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने सोमवार को इरफान अंसारी के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी सार्वजनिक तौर पर बोलते हैं कि अगर चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त कोई बूथ स्तर का अधिकारी आपके पास सिर्फ़ जानकारी लेने आए तो उसे बंधक बना लो. मैं INDI गठबंधन से पूछना चाहता हूं कि क्या यह लोकतंत्र को बंधक बनाने की निंदनीय कोशिश है या नहीं?

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, क्या संविधान खतरे में है या नहीं? एक बार फिर देश को ध्यान आता है कि जहां - जहां INDI गठबंधन के लोग सत्ता में आते हैं, वहां संविधान की भावना दरकिनार कर दी जाती है. किस के लिए? कुछ संदिग्ध स्रोतों से वोट प्राप्त करके सत्ता पर कब्ज़ा करने के लिए.

धर्मेंद्र के निधन पर बोले सुधांशु त्रिवेदी 

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, पार्टी की तरफ से हम मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हैं. उन्होंने लगभग तीन पीढ़ियों तक भारतीय चित्रपट पर भारतीय परिवेश और विशुद्ध भारतीय विचार को बड़ा जीवंत प्रस्तुतिकरण दिया और तीन पीढ़ियों से एक अलग स्थान हमारे स्मृति पटल पर बनाए रखने में सफल रहे, जो भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद भी रहे. भारतीय कला और सिनेमा में उनके अभूतपूर्व और अविस्मरणीय योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/cm-mamata-banerjee-wrote-a-letter-to-the-chief-election-commissioner/98665

Mamata Banerjee : पत्र में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने सोमवार को लिखा, मैं आपको दो परेशान करने वाले घटनाक्रमों के बारे में लिखने के लिए बाध्य हूं, जो मेरे संज्ञान में लाए गए हैं. सीएम ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखा है.