भाजपा प्रदेश नेताओं का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पश्चिम बंगाल का दौरा करने का अनुरोध
कोलकाता। प्रधानममंत्री नरेंद्र मोदी नए साल के पहले महीने जनवरी में पश्चिम बंगाल के दौरे पर आ सकते है। वे 20 जनवरी को उत्तर बंगाल के मालदा में प्रदेश भाजपा की ओर से आयोजित रैली में हिस्सा ले सकते है।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि भाजपा प्रदेश नेताओं की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पश्चिम बंगाल का दौरा करने के लिए अनुरोध किया गया है। प्रदेश नेता राज्य में अप्रैल में होने वाल विधानसभा चुनाव को देखत हुए प्रधानमंत्री की कई रैली कराना जरूरी मान रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोंदी को 20 दिसंबर को नदिया जिले के ताहेरपुर में भाजपा की रैली में हिस्सा लेना था। वे कोलकाता तक पहुंच गए लेकिन मौसम खबाव होंने की वजह से ताहेरपुर नहीं जा सके। कोलकाता एअरपोर्ट से ही वर्चुअल के माध्यम से ही उन्हें रैली को संबोधित करना पड़ा।
भाजपा के प्रदेश नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ऐसे वक्त में अनुरोध किया जब केंद्रीय गृह मंत्री महानगर कोलकाता में मोजूद थे।