Shamik Bhattacharya : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सा

पश्चिम बंगाल के BJP प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा - अखिलेश यादव को राजनीति में कम अनुभव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा - अखिलेश यादव को राजनीति में कम अनुभव

Shamik Bhattacharya : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद समिक भट्टाचार्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को राजनीति का कम अनुभव है। वे राजनीति में सूझबूझ के होते तो उत्तर प्रदेश में उनकी स्थिति अच्छी क्यों नहीं हुई। 

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के आला अखिलेश यादव ने मुख्यमंमत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की और उसके बाद भाजपा की आलोचना की। इस पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने अखिलेश यादव को त्याग कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के मुकाबले समाजवादी पार्टी कहीं नहीं है। 

भाजपा प्रदेश प्रमुख समिक भट्टाचार्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव टीएमसी आला व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बचाव कर रहे हैं। लेकिन इस बार विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी को सत्ता से बाहर कर देगा। ममता बनर्जी की स्थिति वैसी ही होगी, जो उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अच्छी संख्य् में उत्तर प्रदेश के लोग हैं और वे भाजपा के साथ हैं।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/dharmendra-pradhan-spoke-on-the-new-ugc-rule-there-will-be-no-discrimination/130761