R.K Singh : पूर्व केद्रीय मंत्री आर. के. सिंह पर ब

बीजेपी ने आर. के. सिंह पर की कार्रवाई, छह साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित

बीजेपी ने आर. के. सिंह पर की कार्रवाई, छह साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित

R.K Singh : पूर्व केद्रीय मंत्री आर. के. सिंह पर बीजेपी ने कार्रवाई की है. वे पार्टी से छह साल के लिए निष्किसित कर दिए गए हैं. पार्टी विरोधी गतिविधियों के मद्दे नजर यह कार्रवाई की गई है. यह कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी उन पर एक्शन ले सकती है. पिछले कुछ समय से आर. के. सिंह अपनी पार्टी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे. इन बयानों को पार्टी ने अनुशासनहीनता माना है.  

आर के सिंह नौकरशाह से नेता बने. बिहार चुनाव के बीच लगातार उनके बयानों ने पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी थीं. बिहार चुनाव के बीच पार्टी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, क्योंकि विपक्ष इस मुद्दे को उठा सकता था. उन्होंने नीतीश सरकार पर कई आरोप लगाए थे. इसके साथ ही उन्होंने बिहार चुनाव के दौरान बीजेपी नेतृत्व से दूरी बनाए रखी. वे पीएम मोदी की सभाओं से भी नदारद रहे. 

भोजपुरी सुपरस्टार और सिंगर पवन सिंह को बीजेपी में हैं. ऐसे में आर. के. सिंह का स्थानीय राजनीतिक प्रभाव कम हो गया. आर के सिंह आरा से लोकसभा चुनाव हार गए थे. वे बीजेपी से नाराज बताए जा रहे थे. उनका कहना था कि विपक्ष ने उन्हें नहीं हराया था, बल्कि बीजेपी के कुछ अंदरूनी लोगों ने उन्हें हरवाया था. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/speaking-after-the-victory-bjp-president-jp-nadda-said/97659

Bihar Election Result 2025 : जेपी नड्डा ने शुक्रवार को कहा कि इस चुनाव में हमें समाज के सभी वर्गों का आशीर्वाद मिला है, वहीं दूसरी ओर, महागठबंधन समाज को बांटकर राजनीति कर रहा था. एनडीए को भारी बहुमत मिला है. जेपी नड्डा ने दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी रणनीति समाज को खंडित और विभाजित करके शासन करने की थी. वे बिहार को बिहारियों की मदद से नहीं, बल्कि घुसपैठियों की मदद से चलाना चाहते थे. बिहार की जनता ने उन्हें करारा जवाब दिया है और स्पष्ट संदेश दिया है कि बिहार की जनता राष्ट्रवादी ताकतों के साथ खड़ी है.