भाजपा केंद्रीय मंत्रियों की चुनाव आयोग से सीएम ममता बनर्जी को चुनाव प्रचार करने पर रोक लगाने की मांग
कोलकाता। भाजपा ने चुनाव आयोग से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनाव प्रचार करने पर रोक लगाने और उनके खिलाफ कर्रवाई करने की मांग की। इस बाबत केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू, धर्मेंद्र प्रधान और सुकांत मजुमदार ने दिल्ली स्थित चुनाव आयोक के मुख्यालय में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार समेत चुनाव आयोग के फुल बेंच से मुलाकात कर छह सूत्री मांग पत्र सौंपा।
चुनाव आयोग फुल बेंच से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू और सुकांत मजुमदार की ओर से दी गई साझा जानकारी के अनुसार भाजपा नेताओं ने चुनाव आयोग को विस्तार से बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव प्रचार के दौरान वोटरों को डरा-धमका रही हैं। यह गंभीर मामला है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी के दूसरे नेता यह बोल रही है कि जो भाजपा को वोट देगा, वोट के बाद उसे देख लिया जाएगा।
भाजपा को वोट देने वालों की पहचान की जाएगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बोल रगी है कि वे हमेशा से यहीं (राज्य में) हैं, चुनाव आयोग हमेशा के लिए यहां नहीं है। भाजपा नेताओं ने चुनाव आयोग को कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके साथ राज्य तमाम मंत्रियों ने चुनाव प्रचार के दौरान पूरे प्रोसेस का हाईजैक कर लिया है।
उन्होंने पूरे राज्य में तबागही मचा रखी है। वे सारे नियमों-कानूनों का उल्लंघन कर रहे है। देश के पांच राज्यों में चुनाव होने वाला है लेकिन पश्चिम बंगाल में विकट स्थिति पैदा हो गई है। इस राज्य में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के बारे में लोगों में संशय पैदा की जा रही है। चुनाव आयोग के खिलाफ माहौल बनाया रगा है। केंद्रीय मंत्रियों के अनुसार उन्हें चुनाव आयोग पर भरोसा है कि वह उनकी ओर से ने उठाएं गए मुददे पर विचार करेगा। चुनाव आयोग से भी उन्हें भरोसा मिला है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/neha-panchal-tops-up-pcs-6-girls-in-top-10/152934