उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नये प्रदेश

पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष की बैठकों के बाद नाम तय होने की चर्चा

पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष की बैठकों के बाद नाम तय होने की चर्चा

अधिकांश जिलों में हो चुका है पदाधिकारियों का चयन 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नये प्रदेश अध्यक्ष के नाम का एलान जल्द हो सकता है। आरएसएस के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार और बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों के साथ इस पद को लेकर मंत्रणा की है। माना जा रहा है कि मंत्रणा में प्रदेश अध्यक्ष पद पर सहमति बन गयी है और जल्द ही नाम का एलान किया जा सकता है। 

यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। इसके बाद राज्य में बीजेपी संगठन की चुनाव प्रक्रिया लगभग सम्पन्न हो चुकी है और अधिकांश जिलों में पदाधिकारियों का चयन हो चुका है। लेकिन प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर सहमति नहीं बन पाने के कारण कुछ महीनों से इस पद पर नाम का एलान लटका हुआ है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार और बीजेपी राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतो ने लखनऊ में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और शीर्ष नेताओं के साथ मंत्रणा की।

सूत्रों के अनुसार सह सरकार्यवाह अरुण कुमार बीजेपी महासचिव बीएल संतोष ने इस दौरे के दौरान संघ के पदाधिकारियों के साथ एक होटल में बैठक की थी। बाद में सीएम आवास में एक और बड़ी बैठक हुई, जहां सीएम आदित्यनाथ, संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी और बीजेपी के अन्य शीर्ष नेताओं को केंद्रीय नेतृत्व के फैसले के बारे में जानकारी दी गई। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद की रेस में ब्राह्मण चेहरे के रूप में राज्यसभा सांसद डाॅ दिनेश शर्मा, हरीश द्विवेदी, ओबीसी नेता और योगी सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, दलित नेता रामशंकर कठेरिया, विद्या सोनकर का नाम शामिल हैं। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष पद के नाम को लेकर बीजेपी की तरफ से आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। पर संभावना जताई जा रही हैं इस महीने बड़ा ऐलान हो सकता है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष के दिल्ली पहुंचकर नाम का एलान होने की उम्मीद है। 

बीजेपी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मीटिंग में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, मौजूदा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और प्रदेश महासचिव धर्मपाल सिंह भी शामिल रहे। हालांकि, अब तक साफ नहीं हो सका है कि योगी और संघ की मुलाकात में नाम पर अंतिम सहमति बन पायी है या नहीं।

मंत्रिमंडल में फेरबदल पर भी चर्चा

सीएम आवास पर हुई पार्टी की समन्वय बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पद के अलावा योगी मंत्रिमंडल में फेरबदल पर भी चर्चा हुई। बैठक में संघ शताब्दी वर्ष पर प्रमुख आयोजन की रणनीति पर भी चर्चा हुई। साथ ही विधानसभा के आगामी चुनाव को लेकर "मिशन 2027" के लिए रणनीति तैयार की गई। इसके अलावा यूपी में विभिन्न निगमों, आयोगं और बोर्डों में BJP कार्यकर्ताओं को समायोजित किये जाने पर चर्चा हुई।

इसे भी पढ़ेंः

पुलिस ने महिला से चेन लूटने वाले कुख्यात बदमाश को एनकाउंटर में किया ढेर, इतने रुपये का था इनाम..

https://www.primenewsnetwork.in/state/police-killed-a-notorious-criminal-who-had-snatched-a-chain-from-a-woman/99602