West bengal : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बूथ स्तर पर केंद्रीय बल की तैनाती होने पर भाजपा की जीत सुनिश्चित!

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बूथ स्तर पर केंद्रीय बल की तैनाती होने पर भाजपा की जीत सुनिश्चित

West bengal : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई बैठक के बाद पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को देखते भाजपा की स्थिति मजबूत करने बाबत पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद व पूर्व विधायक दिलीप घोष की गतिविधियां तेज हुई ही हैं, उन्होंने पार्टी नेतृत्व को वे उपाय भी सुझाने लगे हैं जिससे टीएमसी को हर मोर्चे पर परास्त किया जा सके। वे चाहते हैं कि चुनाव में हर बूथ पर केंद्रीय वल तैनात हो। 

पार्टी सूत्रों का कहना है कि उन्होंने केंदीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से दिए गए तमाम निर्देशों पर अमल करने में किसी भी नेता से उन्नीस न पड़े जिससे पार्टी में उनकी वैसी ही छवि बने जैसी उनके प्रदेश अध्यक्ष पद पर रहते थी। उनके प्रदेश अध्यक्ष पर रहते पार्टी को 2019 के लोकसभा चुनाव और उसके बाद 2021 में विधानसभा चुनाव में उल्लेखनीय कामयाबी मिली थी। पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी की सीटे कम हो गई। विधानसभा में पार्टी के सामने अपनी सीटे कम नहीं होने देने की चुनौती है।

इस चुनौती का सामना करने के लिए अमित शाह ने दिलीप घोष को आगे किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेताओं, खासकर लोकसभा में हारे हुए नेताओं को कहा है कि वे अपने अनुभवों का विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए उपयोग करें। अपने अनुभवों के आधार पर ही दिलीप घोष ने पर्टी नेतृत्व को सुझाव देना शुरू किया है। उन्होंने ऐसा पहला सुधाव दिया है जिसे पूरा करना केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अधीन है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार दिलीप घोष का कहना है कि पश्चिम बंगाल में बूथ स्तर पर केंद्रीय बल तैनात करने पर बूथों में से टीएमसी के एजेंट भाजपा के एजेंट के साथ जबरदस्ती नहीं कर सकेंगे यानी टीएमसी के एजेंट भाजपा के एजेंट को नहीं भगा सकेंगे। दूसरे टीएमसी के एजेंट फर्जी वोट नहीं दिला सकेंगे। पिछले लोकसभा चुनाव में केंद्रीय बल को बूथों में रखने की बजाय सड़कों पर रखा गया था। बूथों से टीएमसी के एजेंटों ने भाजपा के एजेंटों को नहीं रहने दिया और व्यापक फर्जी वोट हुए।

लोकसभा की जिन सीटों पर ऐसा नहीं हुआ, उन सीटों पर भाजपा के अच्छे नतीजे हुए। प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष ने विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार होना चाहते हैं। पार्टी नेतृत्व उन्हें कहा किस सीट से उम्मीदवार बनाएगी, यह निश्चित नहीं है। इसके बावजूद वे अपने पुरानी सीट खड़गपुर सदर के क्षेत्र में सक्रिय हो गए है।

उन्होंने वहां का दौरा किया और अपने खास-खास लोगों से मुलाकात की। वे वहां पहुंच कर सबसे पहले मनसा मंदिर गए और पूजा अर्चना की। मनसा मंदिर बहुत पुरान मंदिर है। कहते हैं कि इस मंदिर में पूजा अर्चना से भक्तों की मंशा पूरी होती है। दिलीप घोष प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रहते खड़गपुर सदर सीट से विधायक थे।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/us-president-trump-claims-nicolas-maduro-and-his-wife-were-arrested-and-deported/103463