भाजपा को वोटरों का नाम कटवाने का खामियाजा भुगतना पड़ेगा: ममता बनर्जी
कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर चौबीस परगना जिले के तहत मिनाखां और पलता में चुनावी सभा में भाजपा और चुनाव आयोग पर बरसीं और डनलप से सिंथिमोड़ तक पैदल चल कर आम लोगों से संपर्क किया। उन्होंने भाजपा और चुनाव आयोग पर लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एसआईआर के तहत जिस तरह से आम वोटरों को परेशान किया गया है, भाजपा को विधानसभा चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
केंद्र सरकार पर लगाया साजिश का आरोप
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उन विचाराधीन वोटरों का क्या कसूर है जिनको चुनाव आयोग इस बार विधानसभा चुनाव में वोट देने से वंचित कर रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उन्हें इसी विधानसभा चुनाव में वोट देने का अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व नियोजित साजिश के तहत ही बड़ी संख्या में वैध वोटरों का नाम काटा गया है। जिन लोगों का नाम कटा है वे मुस्लिम, दलित, पिछड़े, गरीब है। उन्होंने भाजपा पर सांप्रदायिक मानसिकात के तहत ही वोटरों में मतभेद पैदा करने का आरोप लगाया।
भाजपा पर केंद्रीय बलों के दुरुपयोग का आरोप
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर अपने शासित राज्यों से काफी संख्या में लोगों को लाने और चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाया। चुनाव आयोग द्वारा यहां के ऊपर से लेकर नीचे तक तमाम अधिकारियों को हटाए जाने पर भाजपा को सहूलियत हो गई है। उन्होंने भाजपा पर केंद्रीय बलों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया और लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी द्वारा अपनी चुनावी सभा में बंगाल में मछली पालन में ह्रास होने के बारे में जिक्र करने के जवाब में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कहा कि उनकी सरकार ने बंगाल को हिलसा मछली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया है। पहले बांग्लादेश से यह मछली आती थी।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/high-voter-turnout-in-assam-kerala-and-puducherry/156008