मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय के सामने टीएमसी सम

भाजपा कार्यकर्ताओं और टीएमसी समर्थक बीएलओ व शिक्षकों के बीच झड़प

भाजपा कार्यकर्ताओं और टीएमसी समर्थक बीएलओ व शिक्षकों के बीच झड़प

 शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव अधिकारी को मांग पत्र सौंपा

कोलकाता।  मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय के सामने टीएमसी समर्थक बीएलओ और शिक्षकों के विरोध प्रदर्शन किया। उसी समय भाजपा नेता और विधानसभा में विपोक्षी दल के नेता शुभेंद्रु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा विधायकों का प्रतिनिधि मंडल मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज अग्रवाल को मांग पत्र सौंपने पहुंचा। पुलिस ने उन्हें रोका। लेकिन बद में उन्हें कार्यालय के अंदर जाने किया। टीएमसी समर्थक प्रदर्शनकारियों ने इसका विरोध किया तो उनके और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प हुई। कानून व्यवस्था के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य चुनाव अधिकारी से पांच हजार टीएमसी समर्थक बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई कनरे, नवंबर महीने के आखिरी के चार दिनों में जमा किए गए गणना फार्म और डाटा एंट्री की किसी निरपेक्ष केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने, चुनाव आयोग के निर्देशों का उल्लंघन करने वाले राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों को एसआइआर के कार्य से हटाने समेत पांच मांगे की। मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज अग्रवाल ने उनके मांग पत्र को चुनाव आयोग मुख्यालय को सौंपने का भरोसा दिया।  विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उन्हें जानबूझ कर कार्यालय के अंदर प्रवेश करते वक्त रोक रखा। उन्होंने मुख्य चुनाव अधिकारी से इसके लिए जिम्मेदार पुलिक अधिकारी और जवानों को वहां से हटाने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मागं की।  विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी का कहना है कि नवंबर के आखिरी दिनों में एक करोड़ से ज्यादा फर्जी वोटरों समेत बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम के गणना फार्म जमा किए गए और डाटा एंट्री की गई। यह बड़ा घोटाला है। इसकी व्यापक जांच होनी चाहिए और जाच कोई निरपेक्ष एजेसी करे।  पुलिस सूत्रों के अनुसार मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय के सामने तैनात पुलिस अधिकारियों का तर्क है कि प्रदर्शनकारियों के विरोध प्रदर्शन की वजह से वहां की तनावपूर्ण स्थिति को  देखते हुए उन्हें कुछ समय के रुकने को कहा गया और बाद में उन्हें कार्यालय के अंदर ले जाने की व्यवस्था की गई। 

मृत बीएलओ के परिवार को मुआवजा और नौकरी देने की मांग

टीएमसी समर्थक बीएलओ और शिक्षकों ने कई मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। एसआइआर की मियाद सात दिन की बजाय और बढ़ाने, मृत बीएलओ के परिवार को मुआवजा और नौकरी देने, बीएलओ की सुरक्षा का इंतजाम करने की प्रदर्शनकारियों में मांगों में मुख्य मांगें हैं।मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय में भाजपा प्रतिनिधि मंडल के प्रवेश करने पर प्रदर्शनकारी उग्र हो गए। मुख्य चुनाव  आयोग और पुलिस के खिलाफ उनका आरोप हैं कि भाजपा नेताओं को मुलाकात करने की इजाजत दी गई लेकिन बीएलओ और शिक्षकों के प्रतिनिधियों को मुलाकात करने से रोका जा रहा है। उन्होने कहा उनके विरोध के कारण चुनाव आयोग ने एसआइआर के लिए सात दिन की समय सीमा को बढ़ाया जबकि उनकी मांग समय सीमा और बढ़ाने की मांग है।

इसे भी पढ़ेंः

पुलिस रोक नहीं पाई सीइओ कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन

https://www.primenewsnetwork.in/state/tmc-protest-against-ceo-office-bengal/99297