शाजापुर के अकोदिया में भाजयुमो की युवा शंखनाद यात्

शाजापुर के अकोदिया में भाजयुमो की युवा शंखनाद यात्रा का हुआ शुभारंभ

अकोदिया से युवा शंखनाद यात्रा का आगाज

शाजापुर: भारतीय जनता युवा मोर्चा की युवा शंखनाद यात्रा का गुरुवार शाम अकोदिया से आगाज हुआ। शाम 5 बजे महाराणा प्रताप और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा शुरू की गई। यात्रा महाराणा प्रताप बस स्टैंड से परशुराम चौराहा, एसबीआई चौराहा, बोलाई रोड, सिद्धिविनायक चौराहा, झंडा चौराहा और टप्पा चौराहा होते हुए सेंट्रल बैंक के पास पहुंची, जहां सभा आयोजित की गई।

भाजपा युवा यात्रा का जोरदार स्वागत

यात्रा में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर, भाजपा जिला अध्यक्ष हर्ष मंडलोई सहित भाजपा और युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। नगर में विभिन्न स्थानों पर यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। कई जगह जेसीबी और क्रेन के माध्यम से पुष्पवर्षा कर कार्यकर्ताओं ने नेताओं का स्वागत किया। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और भाजपा के समर्थन में नारे लगाए गए।

युवा शंखनाद का लक्ष्य युवाओं को राष्ट्रवाद से जोड़ना

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने कहा कि समय के साथ चलना अलग बात है, लेकिन समय की चाल को मोड़ देने वाला ही युवा कहलाता है। उन्होंने कहा कि युवा शंखनाद का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रवादी विचारधारा से जोड़ना और संगठन को मजबूत करना है। भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रवाद की विचारधारा और सेवा के संकल्प के साथ काम करते हैं।

मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंचा: श्याम टेलर

उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों को पक्के मकान, आयुष्मान भारत योजना के तहत गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए सहायता सहित कई योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का काम जमीन पर दिखाई देता है।

विकसित भारत के संकल्प में युवाओं कीअहम भूमिका

टेलर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत का सपना देखा है। युवाओं को इस संकल्प के साथ आगे बढ़ते हुए देश निर्माण में अपनी भूमिका निभानी होगी। वहीं, कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अरविंद परमार ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है। सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर टीमवर्क के माध्यम से काम किया जा रहा है। उन्होंने जिला अध्यक्ष हर्ष मंडलोई के नेतृत्व में शाजापुर जिले को संगठनात्मक गतिविधियों में अग्रणी बनाए रखने की बात कही।

ये भी पढे़ं- गौरीगंज CHC के बाहर चला बुलडोजर, अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई