West bengal : पश्चिम बंगाल में SIR के दौरान मृत बी

BLO का मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय के समक्ष फिर विरोध प्रदर्शन, प्रदर्शनकारिओं और पुलिस के बीच झड़प

BLO का मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय के समक्ष फिर विरोध प्रदर्शन

West bengal : पश्चिम बंगाल में SIR के दौरान मृत बीएलओ के परिवार को मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग को लेकर पश्चिम बंगाल बीएलओ अधिकार रक्षा कमिटी के नेतृत्व में बीएलओ और मृत बीएलओ के परिवार के लोगों ने मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय के सामने धरना दिया और विरोध प्रदर्शन किया। 

विरोध प्रदर्शन के दोरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग किया। बीएलओ के प्रतिनिधियों और मृत बीएलओ के परिवार के लोगों ने मुख्य चुनाव आयोग से मुलाकात करने के लिए जब कार्यालय के अंदर जाने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

पुलिस और प्रदर्शनकरियों के बीच झड़प

इस पर प्रदर्शनकारी उत्तेजित हो गए। तभी पुलिस और प्रदर्शनकरियों के बीच झड़प हुई। सात दिन पहले भी बीएलओ और मृत बीएलओ के परिवार के लोगों ने मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। उन्होंने उसी दौरान मुख्य चुनाव आयोग को सात दिन का समय दिया था, लेकिन उनकी मांगे पूरी नहीं हुई। 

तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए बीएलओ के प्रतिनिधियों और परिवार के लोगों को बातचीत के लिए कार्यालय के अंदर बुलाया गया और देर तक बैठाया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी की ओर से बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला। पश्चिम बंगाल बीएलओ अधिकार रक्षा कमिटी ने लगातार विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/putin-visit-to-india-pm-modi-welcomed-at-the-airport/99910