नरसिंहपुर : जिले के करकबेल रेलवे स्टेशन के पास एक

नरसिंहपुर में रेल ट्रैक के किनारे मिली लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी

Body Found Near Railway Track, Panic Grips Area

नरसिंहपुर {मध्यप्रदेश}: जिले के करकबेल रेलवे स्टेशन के पास एक स्थानीय ग्रामीण की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर मर्ग कायम करते हुए परिजनों को शव सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मृतक अजीम खान (57) निवासी करकबेल बौछार अपने घर से किसी काम के लिए रेलवे स्टेशन की ओर गया था।

सिर धड़ से अलग, ग्रामीणों ने की पहचान

इसी दौरान वह अचानक किसी ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसका सिर धड़ से अलग हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मृतक की पहचान की। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

पुलिस ने की मर्ग कायम, पोस्टमार्टम के बाद सौंपा शव

श्रीधाम रेलवे स्टेशन से जीआरपी पुलिस देर शाम करकबेल रेलवे स्टेशन के पास घटनास्थल पर पहुंची। परिजनों की मौजूदगी में मर्ग की कार्रवाई की गई और शव को गोटेगांव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। अगले दिन सुबह डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस के अनुसार, खंभा नंबर 937/17 और 919/19 के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि मृतक स्थानीय निवासी अजीम खान हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े: चंदौली में 35 फीट गहरे कुएं में गिरा व्यक्ति, स्थानीय युवक संजय ने जान जोखिम में डालकर बचाई जान