रायबरेली में चार दिन से लापता 55 वर्षीय व्यक्ति का तालाब में मिला शव, जांच शुरू
रायबरेली (उत्तर प्रदेश)। डीह थाना क्षेत्र के परशदेपुर चौकी अंतर्गत दोस्तपुर बुढ़बारा गांव में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब चार दिन से लापता 55 वर्षीय व्यक्ति का शव गांव के बाहर स्थित तालाब में उतराता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया।
पिछले चार दिनों से लापता थे मृतक
मृतक की पहचान दोस्तपुर बुढ़बारा गांव निवासी शीतल सरोज (55) के रूप में हुई है। बताया गया कि शीतल सरोज पिछले चार दिनों से घर से लापता थे। स्वजन और ग्रामीण उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका था।
गांव के बाहर स्थित तालाब में मिल शव
शनिवार को गांव के बाहर स्थित तालाब की ओर गए ग्रामीणों ने पानी में शव उतराता देखा। इसकी जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल परशदेपुर चौकी पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही चौकी पुलिस मौके पर पहुंची
सूचना मिलते ही चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
यह भी पढ़ेंः जमुई में 7 वर्षीय बच्ची का शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने शुरू की गहन जांच